तहलका न्यूज (7500007413)
रुड़की। इकबालपुर गन्ना समिती बोर्ड की बैठक मे कईं प्रस्ताव पास किए गए। गन्ना समिती डायरेक्टरो ने किसानो व समिती के हित मे प्रस्ताव रखे। जिन पर विचार के बाद बोर्ड ने पास कर दिया। इकबालपुर गन्ना समिती के चेयरमैन सुन्दर सैनी ने बताया कि सबसे पहले शुक्रवार को इकबालपुर गन्ना समिति बोर्ड बैठक में पिछली बैठक की कारवाई की पुष्टि पर विचार किया गया। इसके बाद नए प्रस्ताव रखे गए, जिनमें मिल पर चल रहे अवशेष गन्ना विकास अंशदन की धनराशि प्राप्त करना, समिति के नवंबर व दिसंबर माह के खर्चों की स्वीकृति व इकबालपुर मिल के सामने स्थित समिति की 20 दुकानों को खाली करवाने के प्रस्ताव पास किए गए। उन्होंने कहा कि समिति के गन्ना डेलीगेट की एजीएम जल्द आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। समिती कर्मचारियो को बैलेंस सीट बनाने के निर्देश दिए गए है।जिसमें किसानो व समिति के हित में निर्णय लिए जायेंगे।
गन्ना समिती के विशेष सचिव सुजेश चंद नवानी ने बताया कि समिति कार्यालय के लिए नई एसी व बोलरो कार खरीदने पर विचार किया गया है। गन्ना मिलों पर किसानो के बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलवाने पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि मिलों के प्रतिनिधियो को बोर्ड बैठक में भाग लेना चाहिए। इससे किसानो के हितों पर निर्णय लिए जा सके। इस दौरान वाइस चेयरमैन मुकेश चौधरी, डायरेक्टर अतुल त्यागी, सोहनलाल, जोध सिंह, कुलदीप राठी, शिवकुमार व सतीश जोशी आदि संचालक मौजूद रहें।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी