तहलका न्यूज सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा सिडकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सिडकुल में 2 प्लॉट के लिए आवेदन किया था,
जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आर.एम. सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार जोशी पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम हल्द्वानी नैनीताल ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टतया सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज आर.एम. सिडकुल सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा