तहलका न्यूज
मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव में स्थित नाले में खून से लथपथ 54 वर्षीय पुरुष का शव मिलने से पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और जल्द खुलासा करने की बात कही।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहम्मद पुर जट्ट के नाले में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सूचना के बाद एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ मंगलौर आदि मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव 54 वर्षीय रमेश पुत्र घसीटा का है जिसकी किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है
पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि पुलिस गहनता से पूरे मामले की जाँच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएग

More Stories
जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित मारपीट के विरोध में भाकियू (भूमि पुत्र) ने झबरेड़ा थाने में सौंपा ज्ञापन
358 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, चार छात्राएं मिली एनीमिक
स्कॉर्पियो दिलाने के नाम पर 9 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने कोतवाली झबरेड़ा में दी तहरीर, फर्जी रसीद और बिना हस्ताक्षर का चेक भेजने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी