तहलका न्यूज
झबरेड़ा,,, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने झबरेड़ा थाने के आसपास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जहां पर करीब दो दर्जनों से अधिक वाहनों के कागजात चेक किये देखते ही देखते वाहन चालको में हड़कंप मच गया कुछ वाहन चालक पीछे मुड़कर भागते नजर आए।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुलवंत सिंह चौहान ने जानकारी दी की थाना झबरेड़ा के आसपास दो दर्जनों से अधिक वाहनो के कागजात चेक किए जिसमें कुछ वाहनों पास फिटनेस, रजिस्ट्रेशन,बीमा संबंधित कागजात की कमी पाई गई

उन्होंने बताया की अधूरे,कागजात,ओवर लोड वाहनों को राज मार्ग पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी,किसी भी वक्त वाहन को चेक कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बताया की ,7 वाहन के पास किसी भी तरह के कागजात नही मिले उन वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया,और करीब 17 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन अधिकारी की सख्त कार्यवाही से समान से भरे वाहन स्वामियों ने दूसरे लोडिड वाहन मंगाकर समान को चेंज किया।

More Stories
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का रुड़की-हरिद्वार प्रवास, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
दो साल से लापता फिरोज : विदेश गया था पैसे कमाने,पुलिस ने की जांच तेज, कोतवाल प्रभारी ने दिया शीघ्र खुलासे का आश्वासन
UKSSSC परीक्षा की तैयारियों का प्रभारी निरीक्षक ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्र का किया भौतिक निरीक्षण