तहलका न्यूज
झबरेड़ा..काश मोटर साइकिल स्वामी 20 रुपया की रशीद लेकर अपनी मोटर साइकिल वाहन पार्किंग में खड़ी कर देता तो उसकी लाखो रुपया की मोटर साइकिल पर चोर हाथ साफ न करते। ज्ञात हो की जन्मष्ठमी के अवसर पर ग्राम बेहेडेकी सेदाबाद में कई सौ वर्षो से प्रसिद्ध मेला लगता आ रहा हे जहां पर दूर दूर से आकर लोग मेले का आनंद लेते हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है की चार बाइक स्वामियों ने सिर्फ ₹20 के लालच में अपने मोटरसाइकिल को पार्किंग स्थल पर खड़ा नहीं किया और मौका देखते ही चोर उनकी मोटरसाइकि उठाकर ले गए काश अगर मोटर बाइक को पार्किंग में खड़ा कर दिया होता तो लाखों रुपए की मोटरसाइकिल बच जाती और पुलिस को भी चोरों की छानबीन ना करनी पड़ती बताया जाता है कि मेले से बाइक चुराने वाले चोरों के गिरेबान तक पुलिस पहुंच चुकी है थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि बाइक चुराने वालों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान