तहलका न्यूज
झबरेड़ा.. झबरेड़ा इकबालपुर मार्ग पर स्थित रॉयल पेट्रोल पंप के सामने भारत की नामी टू व्हीलर टीवीएस एजेंसी का उद्घाटन कंपनी मल्लिक गौरव त्यागी ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन उपरांत गौरव त्यागी ने कहा कि कस्बे में अभी तक टीवीएस टूव्हीलर वाहन का शोरूम नहीं से क्षेत्र के लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए रुड़की या हरिद्वार शहर जाना पड़ता था,शोरूम झबरेड़ा में खुल जाने से अब लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा। एजेंसी स्वामी बाबू हसन ने कहा कि उत्तराखंड में टीवीएस की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही हम अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये नेटवर्क को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झबरेड़ा में अत्याधुनिक शो रूम एवं आटोमैटिक वर्कशाप की सुविधा यहां के लोगो को दी जाएगी।उन्होंने बताया की आसान किस्तों में भी हमारी एजेंसी पर मोटर साइकिल ग्राहक को उपलब्ध कराई जाएगी।

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान