तहलका न्यूज
भगवानपुर… जनपद में अपराधीक घटनाओं को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस ने बिना नंबर की बाइकों का चेकिंग अभियान चला रखा है भगवानपुर के मंडावर,काली नदी, तेज्जूपुर चेकपोस्ट तथा कस्बा भगवानपुर में सघन अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों बिना नंबर की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की। भगवानपुर पुलिस ने बिना नंबर की वीआईपी वरना कार को अवैध रूप से हूटर बजाने के जुर्म कानूनी कारवाही करते हुए सीज कर दिया बताया जाता है कि कार स्वामी हूटर बजाकर रोब गालिब कर रहा था थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने सभी से अपील की है की बाइक पर चलते समय हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी मोटर बाइसिकल पर नंबर प्लेट लगाकर चले तथा मोटरसाइकिल आदि वाहन संबंधित कागजात अपने साथ रखें।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी