Tahelka news

www.tahelkanews.com

उज़्बेकिस्तान में होने वाले किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप के लिए विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शिवानी गुप्ता को किया रवाना

Spread the love

प्रीति अग्रवाल

रुड़की..उत्तराखंड तीर्थ नगरी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच एवम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी गुप्ता तश्केंत उज्बेकिस्तान में होने वाली आगामी उज़्बेकिस्तान किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने वाली उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता विदेश की धरती पर 60 किलो भार वर्ग लाइट कांटेक्ट इवेंट, किक लाइट इवेंट में चुनौती पेश करेंगी इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्षा उत्तराखंड सरकार रितु खंडूरी,वाको इंडिया किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला , ओम प्रकाश मल जी, महासचिव सत्येंद्र कुमार, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलक्षेंद्र सिंह, समाजसेवी विपिन डोगरा,समाज सेवी राजकिशोर, समाजसेवी प्रिंसी रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी प्रतीक कालिया,समाजसेवी प्रदीप कोहली,इनरव्हील क्लब लक्ष्मण झूला अध्यक्ष मीनाक्षी भंडारी, सचिव राधा जैन, मोनिका गर्ग,विधि गुप्ता, सुरभि, लक्ष्मी, वरिष्ठ नागरिक संगठन एम एन गुप्ता एवम शहर के गणमान्य लोगों खेल प्रेमियों ने शिवानी गुप्ता को चयन के लिए बधाई दी भारतीय किकबॉक्सिंग टीम उज़्बेकिस्तान के लिए 24 सितम्बर को रवाना होगी।

 

 

About The Author

You may have missed