देर शाम एक चौकीदार की मारपीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पुलिस फूटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं परिवार का रो रोकर बुरा हाला है।
मिली जानकारी के अनुसार इकबाल उर्फ बाला (70) पिछले काफी समय से इकबालपुर हेरिटेज स्कूल में बतौर चौकीदार कार्यरत था। शनिवार की देर शाम चौकीदार इकबाल डंडा लेकर स्कूल परिसर में टहल रहा था, तभी दीवार फांदकर एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूल प्रांगण में आया और चौकीदार पर डंडे से हमला कर दिया, उक्त व्यक्ति ने चेहरे को ढका हुआ था। उक्त व्यक्ति चौकीदार को अधमरा छोड़कर फरार हो गया। उक्त घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले का पता उस समय चला, जब चौकीदार का पुत्र खाने का टिफिन लेने स्कूल पहुंचा, तो अपने पिता को लहूलुहान हालत में पाया। यह दृश्य देख उसके होश उड़ गए। आनन फानन में युवक ने घटना की जानकारी स्कूल स्वामी के साथ ही पुलिस को भी दी, जिसके बाद ग्रामीण, स्कूल स्वामी व पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान चौकीदार ने दम तोड दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी की सराहना….
वर्चस्व बढ़ाने के लिए युवक ने की फायरिंग ,, पुलिस ने लिया एक्शन ,,दिखाया हवालात का दरवाजा…
ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार..24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश,,मृतक, आरोपी की भांजियों पर करता था गलत टिप्पणी..