तहलका न्यूज
रुड़की.. इकबालपुर शुगर मिल गन्ना भुगतान और ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही लगातार बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर पूर्व राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी ने कचहरी में धरना दिया
उन्होंने कचहरी में पहले से धरना दे रहे किसान संगठन को भी व्यक्तिगत रूप से समर्थन दिया और रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से वार्ता के बाद समस्त पार्टी पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श पर एक हफ्ते का समय लिया उन्होंने बताया कि बुधवार को समस्त अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाने और हर बिंदु पर कार्रवाई करने का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया है पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि लगातार बढ़ती जा रही किसानों की,ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि हम और हमारे पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणों की किसानों की अल्पसंख्यकों और गरीब मजदूरों की समस्याओं के लिए तत्पर है उन्होंने कहा यदि एक हफ्ता के अंदर जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने हमारी समस्याओं का निराकरण करने की बात नहीं की तो हम सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी नई रण नीति बनायेगे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी