लियाकत ..
रुड़की..विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन रोड के जिला अध्यक्ष नाजिम अली के नेतृत्व में दर्जनों किसान जिला अधिकारी हरिद्वार के द्वार पहुंचे और उन्हें अनेकों समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। 

जिसे लेकर जिला अधिकारी हरिद्वार ने आने वाली 19 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर समस्या हल करने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन रोड के जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 24 तारीख को किसान एक महा रैली निकालने की तैयारी कर रहे हे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के निर्देशानुसार पहले दर्जनों किसान जिलाधिकारी कार्यालय हरिद्वार पहुंचे और उन्हें विद्युत,सत्र 18,19 का गन्ना भुगतान,प्रीपेड विद्युत मीटर,सीपीयू द्वारा अनाधिकृत चलान काटना,सोलानीपुरम के पुल का निर्माण,चकबंदी विभाग, इत्यादि समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने बताया कि ज्ञापन में लिखी गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होता तो जिले के सभी किसान आने वाली 24 तारीख को एक महारैली निकालेंगे और किसानो की एकजुट होने का एहसास दिलाएंगे।
ज्ञापन देने वालो में परवेज प्रधान,प्रदीप त्यागी मनोज पाल,जावेद आदि

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी