तहलका न्यूज़
झबरेड़ा=सर्विलांस व कॉल डिटेल्स से झबरेड़ा पुलिस ने लापता हुई महिला व बच्चों को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
झबरेडा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 नवम्बर को चैन सिंह निवासी शेरपुर ने तहरीर देकर अवगत कराया की मेरी पत्नी कौशल बच्चों को लेकर दवाई लेने गई थी जो घर पर नहीं लौटी काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी और बच्चों का सुराग नहीं लगा झबरेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की। महिला बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास किए उन्होंने बताया कि सर्विलांस व कॉल डिटेल का आधार पर गुमशुदा महिला और बच्चे की लोकेशन उत्तर प्रदेश के खानपुर में मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सकुशल बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया
पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक शैलेंद्र मंगाई कांस्टेबल विपिन महिला कांस्टेबल पूजा तोमर

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी