Tahelka news
झबरेड़ा ..थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अंकुर शर्मा के नेतृत्व में भारी भरकम पुलिस ने कस्बा की झबरेड़ा की गलियों में गस्त किया और कस्बा वासियों से चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए सहयोग की अपील की।
उन्होंने बताया कि आने वाली 23 तारीख में कस्बा झबरेड़ा के अंदर निकाय चुनाव होने हैं जिसे लेकर झबरेड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर खड़ी है थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा चुनाव को कुशल संपन्न कराना पुलिस का कर्तव्य है उन्होंने सभी कस्बा वासियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या अराजक तत्व आपको किसी तरह डराता हो या धमकाता हो लोभ लालच देता हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें उन्होंने यह भी कहा कि शराब मिठाई या अन्य कोई वस्तु प्रत्याशी बांटता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कस्बा वासियों से कहा कि अपने हथियारों को तत्काल थाने में जमा कर दें।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप