तहलका न्यूज़
रुड़की।मेयर प्रत्याशी तथा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सुनहरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया,जिसमें उन्होंने रुड़की नगर निगम से मेयर का चुनाव लड़ रही पूजा गुप्ता तथा अन्य कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीतने की अपील की गई।उन्होंने कहा कि आज रुड़की नगर निगम के मेयर पद पर एक शिक्षित और जुझारू प्रत्याशी चुनाव मैदान में है,जो जनता की आवाज बन सकती है।आज यहां प्रदेश में भ्रष्टाचार बेरोजगारी तथा अराजकता की स्थिति बनी हुई है,वहीं रुडकी नगर निगम भी काफी समय से जंग का अखाड़ा बना हुआ है।उन्होंने कहा कि यहां पर विधायक,मेयर तथा सांसद भाजपा का होते हुए भी रुड़की नगर का विकास नहीं हो पाया।रुड़की नगर की सबसे बड़ी समस्या जल भराव की है,वहीं सुनहरा जैसा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा,यहां पर जल भराव की गंभीर समस्या है।सड़क मार्ग तथा पथ प्रकार की व्यवस्था खराब है और गंदगी के ढेर तथा अन्य शुद्ध पेयजल जैसी सुविधा भी यहां के लोगों को उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस बार इस क्षेत्र के वासी पूजा गुप्ता को विजय बनाएं,साथ ही निगम का बोर्ड भी कांग्रेस का होना चाहिए तभी यहां की दुर्दशा दूर होगी और नगर निगम क्षेत्र का बेहतर विकास होगा।सोमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई विशाल जनसभा में पीसीसी सदस्य अरविंद प्रधान ने कहा कि सुनहरा के मतदाता एक जुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए शतप्रतिशत मतदान करेंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण,महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, पंकज अष्टवाल,प्रियंका,जितेंद्र सैनी,गुड्डू चौधरी, सुशील कश्यप,कलीम खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।भोपाल सिंह तथा योगेश धीमान ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

More Stories
कई माह से वेतन को तरसे सहकारी समिति कर्मचारी, परिवार का खर्च चलाना हुआ मुश्किल। बच्चों की फीस से लेकर दवा-राशन तक का संकट
“जनता बदलाव का मन बना चुकी है, 2027 में कांग्रेस की बनेगी सरकार,, अरविंद प्रधान
अरविंद प्रधान बने उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री, बोले—पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा संगठन का दायित्व,, बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा 2027 विस का चुनाव,, महामंत्री