रेलवे फाटक बंदी के दौरान पार करने से रुके. नहीं तो हो सकती हे जनहानि,कानून के शिकंजे में फसना तय..आरपीएफ
तहलका न्यूज़
रुड़की, आरपीएफ रुड़की चौकी इंचार्ज कमलेश प्रसाद अपनी टीम के साथ इकबालपुर रेलवे फाटक पर पहुंचे और रेलवे फाटक पर बंदी के दौरान पार कर रहे यात्रियों को पहले चेतावनी दी। और समझाते हुए कहा कि फाटक बंद के दौरान पार करने से बड़ी जनहानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि फाटक बंद के दौरान बहुत से ऐसे एक्सीडेंट हो चुके हैं जिनमें व्यक्ति लापरवाही कर अपनी जान गवा चुके हैं उन्होंने बताया कि जल्दी से देर भली फाटक खुलने का इंतजार करें क्योंकि परिवार वाले भी तुम्हारे आने का इंतजार कर रहे हैं रेलवे फाटक बंद के दौरान फाटक के पास खड़े यात्रियों को समझाते हुए उन्होंने कहा की यदि यात्री बंद के दौरान जबरदस्ती फाटक पार करता है तो उसे कानून का सामना भी करना करना पड़ेगा और संबंधित धाराओं में उसका चालान सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया की बंदी के दौरान पार करने वाले व्यक्ति को रेलवे के होने वाले नुकसान को भुगतना पड़ सकता हे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ