तहलका न्यूज़
झबरेड़ा.. झबरेडा नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने शपथ के बाद विकास की गति तेज कर दी है। पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष ने होली से पूर्व 162 लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक दिए।
उन्होंने करीब 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्यों का वार्ड एक वार्ड 2 वार्ड 3 वार्ड 4 में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मुझे झबरेड़ा की जनता ने भरपूर प्यार दिया में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूंगी और समय-समय पर झबरेड़ा परिवार के विकास को लेकर तत्पर रहूंगी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने निर्माण संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि निर्माण के दौरान कोई लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा परिवार हमारा अपना परिवार है समय-समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा करना हमारा कर्तव्य हे।
नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि विकास को लेकर जो हमने जनता के साथ वादे किए थे हम उनकी ओर लगातार बढ़ रहे हैं।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी