तहलका न्यूज (अनिल त्यागी)
नारसन..नारसन बॉर्डर पर चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड सेंटर पर शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे मंगलौर विधायक काजी निजामुदीन व झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने ग्रीन गार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।
विधायक काजी निजामुद्दीन ने सेंटर की साफ-सफाई और कर्मचारियों की मुस्तैदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वाहनो की जाँच के बाद ग्रीन कार्ड जारी होता हैं ।
वही झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि सेंटर पर व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। साथ ही सेंटर के अधिकारियों से सेंटर की कार्यप्रणाली और चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।विधायको ने आश्वासन दिया कि हमारी तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
इस दौरान एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी , TTO हरीश रावल , सईद अहमद, पम्पल,नितिन, प्रमोद मौजूद रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ