तहलका न्यूज
झबरेड़ा शराब की आदत ने एक व्यक्ति को ऐसा जकड़ा कि 45 वर्ष की आयु में ही व्यक्ति को दुनिया छोड़नी पड़ी।व्यक्ति इकबालपुर स्थित शराब के ठेके के सामने मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला जिसे पुलिस ने सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर युवक को मृत घोषित कर दिया। सूत्र बताते हैं कि मृत युवक कुंजा बहादुरपुर का रहने वाला है और काफी दिनों से शराब की लत में पड़ गया था यह भी बताया कि युवक परिवार में अकेला है और करीब 15 बीघा जमीन का किसान भी हे लेकिन शराब के नशे ने उसे ऐसा जकड़ लिया कि उसका शव इकबालपुर शराब के ठेके के सामने मिला मृतक का नाम मुनेश पुत्र इंद्रजीत प्रजापति बताया जाता हे।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप