Tahelka news
हरिद्वार के हनुमन्तपुरम में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के हरिद्वार जिला कार्यालय का उद्धघाटन पार्टी के सलाहकार भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी, राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह एवं अक्षय चौधरी द्वारा रीबन काटकर विधि विधान से किया गया। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी को जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने माला पहनाकर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की सदस्यता दिलवाई।
जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पुरे दम ख़म से लड़ेगी। जनता जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से बढ़ चढ़कर जुड़ रहीं है। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति द्वारा घर घर अभियान कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें पार्टी द्वारा भविष्य की योजनाओं को घर घर पहुँचाया जा रहा है और जनता की समस्याओ को सुना जा रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली द्वारा हरिद्वार जिले के अलग अलग स्थानों पर जाकर बैठक क़र जनता की समस्याओ को सुन उनका समाधान करवा रहे है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक एवं ज्वालापुर प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि जिस तरह भाजपा और कांग्रेस बारी बारी से उत्तराखंड में सरकार बनाकर प्रदेश को लूटने खसोटने का कार्य किया है। जन अधिकार पार्टी सभी धर्मो के लोगो को साथ लेकर धर्म की राजनीति न करके जनहित के मुद्दों पर बात करेंगी।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कहा कि पार्टी बहुत अच्छी सोच के साथ कार्य क़र रही और वह अपनी टीम के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह, जिलाध्यक्ष करन विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष खालिद हसन एवं मोहसिन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम, विधान सभा अध्यक्ष महिला परमजीत कौर, युवा नेता दीपक भट्ट, शहनाज़ अल्वी, कशिश,हज़रत, जगदीश, लियाक़त अली, समीर, उस्मान, मुकमिल, रजत सैनी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी