जिलाधिकारी ने दिए अधिक से अधिक सदस्यों को सक्रिय करने के निर्देश।बकाएदारों से प्राथमिकता से वसूली करने के दिए निर्देश।
लियाकत कुरैशी
तहलका न्यूज
हरिद्वार..सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा करते हुए,सभी सहकारिता समितियों के सचिवों को निर्देश दिए है कि उनके माध्यम से संचालित केंद्र पोषित परियोजना के पैक्स कंप्यूरलाइजेशन का कार्य सभी लोग भली भांति से करे इसमें किसी भी प्रकार से कोई भिन्नता नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने समितियों के सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए सभी से जानकारी मांगी।,जिस पर कई सदस्यों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए,जिसपर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए तथा 30 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक में पूर्ण जानकारी सहित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ऋण वितरण वसूली की समीक्षा करते हुए सभी समितियों के सचिवों को निर्देश दिए है कि उपलब्ध कराए गए ऋण के सापेक्ष जिन व्यक्तियों द्वारा धनराशि जमा नहीं कराई जा रही है ऐसे व्यक्तियों से प्राथमिकता से ऋण की वसूली कराई जाए,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही एवं ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनका लाभ किसानों को प्राथमिकता से उपलब्ध करान सुनिश्चित करे ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,जिला सहायक निबंधक सहकारिता पीएस पोखरिया, सचिव डीसीबी बैंक वंदना लखेड़ा,अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम कुमार, भगवानपुर एडीओ गौरव नागर,डीजीएम बैंक दीपक कुमार,अखिलेश डबराल , सभी सहकारिता समितियों के सचिव,एडीओ ब्लॉक एवं बैंक शाखाओं के प्रबंधक/प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी