मुद्दतो से भाजपा से जुड़े आ रहे अनीस गौड़ बोले पार्टी ने ईमानदारी और मेहनत का दिया इनाम।
लियाकत कुरैशी
रुड़की..उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की पैनी नजर अल्पसंख्यकों में गाड़ा बिरादरी दिखाई दे रही हे क्योंकि उत्तराखंड में गाड़ा बिरादरी का वोट काफी अच्छा है।इसलिए गाडा बिरादरी को लुभाने के लिए पार्टी वफादार,ईमानदार और मुद्दतो से पार्टी के साथ कदम कदम पर चलने वाले लाथरदेवा शेख निवाशी अनीश गौड को महत्वपूर्ण सम्मान देकर पार्टी का अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष बनाया हे। इस कदम को आगामी चुनावों से पहले अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर गाडा बिरादरी, को पार्टी से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अनीश गौड ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हे।बताया जाता हे कि अनीस गौड़ अपनी व्यावहारिक,और सामाजिक तौर पर गाडा बिरादरी के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। 
इस अवसर पर, प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा की भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है हमें विश्वास है कि अल्पसंख्यक मोर्चा और मजबूत होगा और समुदाय के लोग पार्टी की नीतियों से और अधिक जुड़ेंगे। कहां की जिस तरह पार्टी ने मुझे सम्मान देकर नवाजा हे पार्टी की रीति नीतियों के अनुसार अल्पसंख्यक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी