हरिद्वार..खनन विभाग हरिद्वार ने औचक छापेमारी के दौरान अवैध तीन ट्रैक्टर ट्राली,एक स्टोन क्रेशर को सीज करने की कारवाही।

जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों ने स्टोन क्रशरों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाम ग्रांट भगवानपुर में टीम को खनन से भरी तीन अवैध ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर सीज करने की कार्रवाई की तथा गत दिवस देर सांय तहसील लक्सर के ग्राम नेन्दपुर सुहारी में अवैध खनन की प्राप्त भौतिक शिकायत के जड़ा में जिलाधिकारी महोदय, हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी लक्सर एवं जिला खान अधिकारी, भूतत्व एव खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मैसरी लिभरा स्टोन क्रेशर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरान्त उक्त स्टोन बेसार को मौके पर सीज करते हुए, ई-खन्ना चोटेल को अस्थाई रूप से निलम्बित कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही में विभागीय सर्वेक्षक विवेक कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल