झबरेड़ा..एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थाना झबरेडा क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाया गया,
इस दौरान बिना सत्यापन क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों से आए चर्खियों, फेरी वाले, रेहड़ी,फड,और किराएदारों तथा मजदूरों का प सत्यापन किया गया। थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि झबरेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में बिना सत्यापन निवास कर रहे अन्य प्रदेशों से आए कर्मचारी मजदूर, ठेले ,गुड चरखी, भट्ठा मजदूरों, के सत्यापन के लिए अलग-अलग टीम बनाकर झबरेडा में विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र अंतर्गत बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले मकान स्वामियों के विरुद्ध संबंधित धारों में चालान काटा उन्होंने बताया कि ₹500000 संयोजन के कार्रवाई की गई। सत्यापन न करने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।थाना अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में रहने से पहले अपना सत्यापन जरूर करा ले अन्यथा उसके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि समय-समय पर सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल