झबरेड़ा। बहुउद्देशीय सहकारी समिति झबरेड़ा के चुनाव दौरान की गई शिकायत की जांच करने के लिए समिति में टीम पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले के साक्ष्य जुटाए हैं। झबरेड़ा समिति के चुनाव प्रक्रिया में अंतिम मतदाता लिस्ट को लेकर विवाद उपजा था। शिकायत कर्ता बाबूराम व राजबीर सिंह ने निर्वाचन प्राधिकरण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व सहायक निबंधक को शिकायती पत्र भेजकर अंतिम लिस्ट में फेरा फेरी करने का आरोप लगाया था। वहीं समिति में दूसरे निर्वाचन अधिकारी की अचानक तैनाती करने को गलत बताया था। इसी के साथ चुनाव क्षेत्र के रहने वाले निर्वाचन अधिकारी की तैनाती उसी के क्षेत्र में करने को नियम विरुद्ध बताया था। इस मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार के उत्तम कुमार टीम की साथ झबरेड़ा समिति में पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से अलग अलग बातचीत कर इस प्रकरण की जांच की। टीम इस मामले के निर्णय को जुटाए गए साक्ष्य के मुताबिक सुनाएगी। मतदाताओं की नजर अब जांच के परिणाम की घोषणा पर टिकी हुई है।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं