गैर कानूनी तरीके से की जा रही प्लाटिंग पर प्राधिकरण ने अपना शिकंजा करना मजबूत कर दिया कई प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर करीब 25 बीघा जमीन को जेसीबी के द्वारा क्षति ग्रस्त कर सील कर दिया हे और चेतावनी दी हे की यदि गई कानूनी तरीके से प्लाटिंग कर कॉलोनी विकसित की गई तो सख्त कारवाही अमल में लाई जाएगी।
जानकारी देते हुए हरिद्वार रूइकी विकाश प्राधिकरण के ऑफिसर शिव शंकर ने बताया कि लक्सर रोड हरिद्वार में जमालपुर रोड से किशनपुर जाने वाले मार्ग पर मैदा मील के बगल में लगभग 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।
इक्कड़ खुर्द सराय रोड हरिद्वार में स्वर्ण लोक के बगल में मुबारक अली द्वारा लगभग 20 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।
मंगलौर में टांडा भनेड़ा रोड पर अब्दुल्ला द्वारा लगभग 20 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।
प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्णामकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल