दुकान से वापस लौट रहे युवक से तीन अज्ञात बदमाश तमंचा के बल पर बाइक लेकर पर फरार हो गए। सूचना पर झबरेड़ा पुलिस ने चारों ओर चेकिंग अभियान चलाया और अज्ञात बदमाशो की तलाश शुरू कर दी। जानकारी देते हुए पीड़ित सौरभ पुत्र राजेश निवाशी मानकपुर के चाचा ने बताया कि
कस्बा झबरेड़ा के अंदर सौरभ ने अपने एक मोबाइल शॉप खोली हुई है बताया कि बीती शाम दुकान बंद करने के बाद जब सौरभ अपने गांव मानकपुर जा रहा था तो रास्ते में भट्ठे के पास समय करीब 6:55 मिनट पर तीन अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया और तमंचे के बल पर बाइक छीन ली तथा तमंचे की बट से पीड़ित पर तीन चार वार भी किए और गोली मारने की धमकी देकर तीनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। जब मोटरसाइकिल छीनने की सूचना झबरेड़ा पुलिस को लगी तो पुलिस ने चारों ओर चेकिंग अभियान चलाया और घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी जुटाने के साथ साथ सरगर्मी से अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

More Stories
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”
छोटी छोटी बातों पर झगड़ने वाले दो युवकों का झबरेड़ा पुलिस ने किया चालान