तहलका न्यूज
भगवानपुर.. ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस में 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर एक बड़ा पर्दाफाश किया हे पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए ट्रक को आरोपी की निशान देही से बरामद कर सीज कर दिया हे।
हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर हत्या करने का जब सनसनीखेज मामला सामने आया पुलिस ने मामले की गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक भगवानपुर अंकुर शर्मा ने बताया कि दिनांक 04 मार्च 2026 को प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ट्रक संख्या UP17BT-8882 के चालक राजीव पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मलकपुर लोन, छपरौली रोड जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) ने उसके पति राहुल कुमार को पुरानी रंजिश के चलते भगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
तहरीर के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 94/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 5 मार्च को दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
क्या था हत्या कारण
आरोपी राजीव ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 8-9 वर्षों से रुहालकी गांव में एक महिला के साथ रह रहा है और उनका एक चार वर्षीय पुत्र भी है। राहुल के साथ उसका अक्सर उठना-बैठना था और दोनों कभी-कभी साथ बैठकर शराब भी पीते थे। आरोपी के अनुसार राहुल नशे की हालत में उसकी भांजियों के बारे में अश्लील टिप्पणियां करता था। कई बार समझाने और माफी मांगने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
घटना वाले दिन होली की छुट्टी के कारण दोनों भगवानपुर टोल के पास मिले, जहां उन्होंने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान राहुल ने फिर से उसकी भांजियों को लेकर आपत्तिजनक बातें कहनी शुरू कर दीं। गुस्से में आकर आरोपी ने राहुल को ट्रक से उतरने को कहा और जब वह टोल की ओर जाने लगा तो आरोपी ने ट्रक चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद आरोपी ट्रक लेकर नन्हेड़ा रोड पर चला गया और वहीं वाहन खड़ा कर ट्रक में ही सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक को भी बरामद कर लिया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवानपुर अंकुर शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा