Screenshot
झबरेड़ी कला की बेटी स्वाति पवार ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष झबरेड़ा किरण चौधरी ने उनके आवास झबरेड़ी कला पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और परिवार को बधाई दी। इस अवसर रुड़की नगर निगम के पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, राजवीर माजरा,जनार्दन, आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर गौरव चौधरी ने कहा कि स्वाति पवार की सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास बेहद जरूरी होता है, जिसका उदाहरण आज स्वाति पवार ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि स्वाति की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व का विषय है।
नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। स्वाति पवार ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्वाति की सफलता से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

स्वाति पवार की इस उपलब्धि से झबरेड़ी कला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं