तहलका न्यूज
भगवानपुर,खेत में घास लेने गई वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया हे।
खेतों के बीच सुनसान स्थान पर हुई घटना और आसपास सीसीटीवी कैमरे न होने से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा था।लेकिन भगवानपुर पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग, सर्विलांस और करीब 250 संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी रज्जाक निवासी खुब्बनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घास व दांती देने को लेकर हुए विवाद में गुस्से में हमला करने की बात कबूल की हे।
हमला करने की क्या थी वजह..
पूछताछ मे अभियु्क्त रज्जाक द्वारा बताया की मै दिनांक 21.5.26 को मै अपने खेत में बैंगन मे पानी लगाने गया था उस दिन घर में घास भी ले जाना था सोमती ने घास काट कर रख रखा था तो मैने सोमती से दिन में कहा था एक गठरी घास दे दे तो उसने मुझे घास नही दी फिर मै चला गया उसके बाद अगले दिन दिनांक 22.5.26 को मै शाम के टाईम खेत मे गया था तो सोमती वही घास काट रही थी मैने सोमती से फिर घास देने के लिये कहा तो सोमती ने फिर मना कर दिया तो मैने कहा दांती ही दे दे मै काट लूंगा तो सोमती ने कहा मेरे पास एक ही दांती है तू अपनी अपने घर से ले आ मै फिर शाम को घर चला गया अगले दिन दिनांक 23.5.26 को मै दिन मे 2 बजे के करीब अपनी मोटर साईकिल से घर से निकला था और मैने मोटर साईकिल मे पम्पे से तेल डलाया फिर मैने भांग मल कर बीडी मे पी और मुझे सोमती की बात याद आ गयी की बुढिया ने ना तो मुझे घास दी और दांती भी नही दी मुझे पता नही क्यो सोमती पर दो दिन से गुस्सा आ रहा था मै सोमती आम के पेड के नीचे बैठी थी मैने लिप्टिस का डण्डा तोडा और पीछे से जाके सोमती की कमर पर बजा दिया सोमती वही गिर गयी और फिर मैने सोमती के मुहं पर मुक्के ही मुक्के मारे उसके मुह से खून निकलने लगा वो कुछ बोल नही रही थी मैने सोचा मर गयी फिर मै उसके दोनो हाथ पकड़ कर उसे घसीट कर ईख के खेत के बीच मे ले गया और वहा पर उसे फेककर मै वहा से चला गया । रास्ते मे मैने डंडा कही पर फेक दिया।
*पुलिस टीम**
💥💥💥💥💥
रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक
Ssi रमेश कुमार सैनी
उ0नि0 आशीष नेगी चौकी
उ0नि0 नीरज रावत
उ0नि0 सुनील पन्त
म0उ0नि0किरण गुसाई
अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
.है0कानि0 गीतम
कानि0 राहुल कुमार
म0पीआरडी रीना
का0 उबैदउल्ला
का0 सचिन यादव
का0 हिमाशु चौधरी
का0 विनय थपलियाल
म0का0 सोनम
म0का0 अनुमपा कर्णवाल

More Stories
2027 विधान सभा चुनाव .. उत्तराखंड में लहरायेगा बसपा का झंडा, हरिद्वार की सभी सीटों पर दिग्गज नेता लड़ेंगे चुनाव बसपा की होगी सरकार में साझेदारी..आदेश कुमार
पीसीएस बनने पर स्वाति के घर बधाई देने पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव , झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,
निरंतर निर्देश के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माण कार्य नहीं रोका एचआरडीए की शख्त कार्रवाई..दी चेतावनी