प्रीति अग्रवाल
देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 (सीजन-5) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित दून ज्वैलर्स में फ्रेश फेस सब-टाइटल राउंड का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन के बाद चयनित 20 फाइनलिस्ट्स ने इस राउंड में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और आकर्षक व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया।
एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई युवतियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिस टीन उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न सब-टाइटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 14 जून को देहरादून स्थित होटल गेटवे में मिस टीन उत्तराखंड 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। फिनाले से पहले प्रतिभागियों के लिए विभिन्न सब-टाइटल राउंड आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फ्रेश फेस राउंड भी शामिल रहा।
ख्याति शर्मा ने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता, व्यक्तित्व और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है और सभी फाइनलिस्ट्स ग्रैंड फिनाले की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
कार्यक्रम में जज पैनल में दून ज्वैलर्स के मनीष जैन एवं विमल कपूर, एम्बेलिश मिसेज इंडिया 2026 की सिल्वर कैटेगरी विजेता रूपाली गुप्ता, गोल्ड कैटेगरी विजेता दीक्षा सती तथा प्लेटिनम कैटेगरी विजेता मंजू बिष्ट शामिल रहीं। जजों ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रस्तुति का आकलन किया।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*