लियाकत कुरैशी
कलियर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कलियर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट के संभावित दावेदारों की चर्चा के बीच समाजसेवी एवं शिक्षाविद् मुनिश सैनी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सामाजिक कार्यों और विभिन्न वर्गों में मजबूत जनसंपर्क के कारण उन्हें भाजपा टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
मुनिश सैनी की पहचान एक ऐसे जनसेवक के रूप में बन रही है, जिनकी पकड़ क्षेत्र के हर वर्ग और समाज में मजबूत बताई जाती है। सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों तथा जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी मुनिश सैनी का योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उन्होंने बड़े-बड़े शिक्षण संस्थान स्थापित कर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हुआ है।
इसके साथ ही गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में उनकी भागीदारी और जनकल्याण के प्रति समर्पण को क्षेत्र की जनता सराह रही है। जरूरतमंद परिवारों की मदद से लेकर सामाजिक उत्थान के कार्यों तक, मुनिश सैनी लगातार लोगों के बीच उपस्थित रहते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता, मजबूत जनाधार और सामाजिक कार्यों के कारण मुनिश सैनी कलियर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

More Stories
मिस टीन उत्तराखंड 2026: फ्रेश फेस सब-टाइटल में 20 फाइनलिस्ट्स ने दिखाया दम
बिछड़ी वृद्ध महिला को परिवार से मिलाकर जीआरपी रुड़की ने निभाई मानवता की मिसाल
काशीपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किया गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण, किसानों से गन्ना आपूर्ति बढ़ाने का कियाआह्वान