काशीपुर। आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में गन्ना विकास परिषद काशीपुर द्वारा तहसील काशीपुर के ग्राम कुआं खेड़ा में एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि किसानों को अनुदान पर कीटनाशक रसायन वितरित किए जा रहे हैं तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान संगोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
संगोष्ठी के उपरांत बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा जैतपुर, नंदरामपुर एवं कुआं खेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्य तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण भी किया गया।
गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं, पेड़ी प्रबंधन, सहफसली खेती तथा गन्ने की नवीनतम प्रजातियों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने गन्ने में लगने वाले रोगों एवं कीट प्रबंधन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान किसानों से विभागीय योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया तथा कम गन्ना आपूर्ति के विषय में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर राकेश कुमार, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, नीरज डोभाल, सुभाष चंद्र, वीरेंद्र कुमार मौर्य, सुरेश सिंह, नानक सिंह, राजीव कुमार, मनोज सिंह एवं परमजीत सिंह सहित अनेक किसान एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
झबरेड़ा विधान सभा चुनाव 2027,भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल जितेंद्र कुमार, जनता के बीच जाकर मांग रहे आशीर्वाद
चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,पुलिस कर रही दुर्घटना की जांच
मिस टीन उत्तराखंड 2026: फ्रेश फेस सब-टाइटल में 20 फाइनलिस्ट्स ने दिखाया दम