जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। चारों युवक कार से चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक, जय,सतीजा (फाइल फोटो)
जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांधी कॉलोनी निवासी जय सतीजा (20) पुत्र पवन सतीजा अपने दोस्तों हर्ष, अभय और यश के साथ शुक्रवार रात कार से चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। शनिवार जब उनकी कार टोंक सदर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चालक अपना संतुलन खो बैठा।जिससे कार खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे चारों युवक घायल हो गए।
हादसे के दौरान चालक जय सतीजा के सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को तत्काल सआदत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जय सतीजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल हर्ष, अभय और यश का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उनके परिजन टोंक पहुंचे और तीनों को अपने साथ हरियाणा ले गए। भयंकर दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक व्यापत हे।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं