लियाकत कुरैशी
देहरादून, 7 जून। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा, देहरादून द्वारा शनिवार को अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कुल 132 महिलाओं एवं छात्राओं ने शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने भारत विकास परिषद द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बालिकाओं को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की जिन बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण कराया जाएगा। जिन बालिकाओं के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड भी बनवाए जाएंगे।
नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. तनेजा ने कहा कि योग एवं विशेष रूप से भस्त्रिका प्राणायाम के माध्यम से बिना अतिरिक्त खर्च के अनेक बीमारियों से बचाव एवं उपचार संभव है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंदीप सिंह गिल ने बच्चों के टीकाकरण एवं सामान्य बीमारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में जनरल सर्जन डॉ. आशीष सांगवान, जनरल
फिजिशियन डॉ. अक्षय आनंद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. समीक्षा गर्ग एवं डॉ. रेशमी राय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति उनियाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार सिंह तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रभात बालोदिया ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया तथा नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा महिला आश्रम को एक स्टील अलमारी तथा जीएमएस मंडल द्वारा एक अन्य अलमारी दान स्वरूप भेंट की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समर्पण शाखा के अध्यक्ष मोहित मित्तल ने की, जबकि संचालन संजय गर्ग ने किया। शिविर में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (संपर्क) श्रीमती निशा अग्रवाल, पर्यावरणविद् जगदीश बाबला, पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना, नीलेश अग्रवाल, के.के. लाल, सचिव राजेश ध्यानी, वित्त सचिव देवेन्द्र कंसल, सेवा संयोजक जय भगवान गोयल, पर्यावरण संयोजक संजीव सैन, संपर्क संयोजक मनीष गुप्ता, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. अनुराधा बिष्ट, संस्कार संयोजक मनमोहन शर्मा, संगठन सचिव यश गर्ग, रति मित्तल, नितिन चौहान, दिनेश कुमार भटनागर, विवेक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला आश्रम की ओर से श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती सुषमा ढींगरा एवं श्रीमती कविता रावत सहित अन्य सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

More Stories
जयपुर के कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खम्भे से टकराई, कार में बैठे कॉलेज के छात्र की मौत,तीन घायल
झबरेड़ा विधान सभा चुनाव 2027,भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल जितेंद्र कुमार, जनता के बीच जाकर मांग रहे आशीर्वाद
कुआं खेड़ा में कृषक संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक गन्ना खेती व विभागीय योजनाओं की जानकारी