झबरेड़ा, खाताखेड़ी निवासी फिरोज के लगभग दो वर्ष से लापता होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। परिजनों के अनुसार फिरोज रोजगार और बेहतर आमदनी की तलाश में विदेश गया था,जिसके बाद उसका नियमित संपर्क टूट गया।
लंबे समय से कोई ठोस जानकारी न मिलने से परिवार गहरी चिंता में है।मामले को गंभीरता को लेते हुए पुलिस ने जांच की गति बढ़ा दी है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द ही महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
उधर, फिरोज के परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले के शीघ्र समाधान की मांग की है। क्षेत्र में भी इस प्रकरण को लेकर लोगों की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी के पास फिरोज से संबंधित कोई विश्वसनीय जानकारी हो तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराए।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं