लियाकत कुरैशी
हरिद्वार/रुड़की। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लाल सिंह आर्य का रविवार, 14 जून को एक दिवसीय रुड़की-हरिद्वार प्रवास हुआ। उनके आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू मंडावर एवं जिला उपाध्यक्ष सुखमेंद्र वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से अब्दुल कलाम चौक तथा डाम कोठी, हरिद्वार में उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह गुनियाल, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल सहित मोर्चा के जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रवास के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने संगठन की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल