तहलका न्यूज 29 जून ,भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में बीडी इंटर कॉलेज जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को वादी सुधीर त्यागी द्वारा बीडी इंटर कॉलेज की जमीन को फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में दुष्यंत त्यागी और संस्था के अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पहले ही इस मामले में अभियुक्त दुष्यंत त्यागी और मुरसलीन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं मामले में फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्त बाबूराम पुत्र सुगन चंद निवासी खजुरी थाना झबरेड़ा तथा महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी रूहलकी, भगवानपुर के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर ढोल बजाकर मुनादी कराई और जल्द न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी।

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान