Tahelka news

www.tahelkanews.com

3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, लगभग 300 पदों पर भर्ती

Spread the love

हरिद्वार जिले के झबरेड़ा स्थित देव फार्म हाउस में 3 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
रोजगार मेले में हरिद्वार, रुड़की और सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयाँ भाग लेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, स्नातक एवं परास्नातक योग्यता रखने वाले 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के उत्तराखंड के स्थायी निवासी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, सेवायोजन पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। उम्मीदवारों को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author