लियाकत कुरैशी
काशीपुर। गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गन्ना विकास परिषद काशीपुर द्वारा ग्राम पच्चावाला में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुसार खेती के तौर-तरीकों में बदलाव करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली गन्ना प्रजातियों के चयन से अधिकतम उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने किसानों को जानकारी दी कि विभाग द्वारा अनुदान पर कीटनाशकों का वितरण किया जा रहा है, जिसका किसान लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा उठाई गई 70 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों का हित विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं गन्ना समिति के सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने समिति में उपलब्ध कीटनाशक, रसायन और खाद-उर्वरक वितरण संबंधी जानकारी साझा की। प्रचार-प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने एनपीएसएस ऐप के माध्यम से कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरेंद्र कुमार चौधरी, शिव मूर्ति, विनोद प्रकाश चौहान, दीनानाथ तिवारी, राम बादल सिंह, चंद्र बहादुर राणा, जनरल सिंह, योगराज सिंह, सुखराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, जगपाल सिंह चौहान, सज्जन कुमार, हरपाल सिंह, मनोज तिवारी, शीशपाल सिंह, सोमपाल सिंह, संतोष सिंह, पंजाब सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

More Stories
कलियर की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, 100 से अधिक मतदाताओं के पिता का नाम एक जैसा होने पर उठे सवाल
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, मजबूत संगठन समय की जरूरत : डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’एड शाजिया नाज के सिर बंधी पगड़ी
गन्ना विकास विभाग की योजनाओं से किसान हो रहे लाभान्वित, खेती के प्रति बढ़ा रुझान,, बीरेन्द्र चौधरी