लियाकत कुरैशी
रुड़की/कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मामला सामने आने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विधायक फुरकान अहमद ने आरोप लगाया कि कलियर विधानसभा क्षेत्र के शांतरशाह स्थित बूथ संख्या-48 की मतदाता सूची में 100 से अधिक मतदाताओं के पिता का नाम ‘रामदेव’ दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर एक ही पिता के नाम पर मतदाताओं का दर्ज होना सामान्य नहीं माना जा सकता और यह गंभीर जांच का विषय है।
उन्होंने आशंका जताई कि मामला तकनीकी त्रुटि या फर्जी तरीके से नाम दर्ज किए जाने से जुड़ा हो सकता है। विधायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बूथ पर गलत अथवा फर्जी तरीके से मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मतदाता सूची में मौजूद अनियमितताओं को तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

More Stories
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान
किसान हितों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुशील त्यागी
पार्टी के फैसले पर खरा उतरूंगा, झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: अरविंद प्रधान