Tahelka news

www.tahelkanews.com

उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल

Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की मनमोहक छटा उस समय देखने को मिली, जब ‘धारा’ नामक डुएट कथक रेसिटल में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली कलाकार दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में हुआ, जहां कला प्रेमियों ने दोनों कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।
दामिनी बिष्ट और रवीना सिंह ने कथक की भाव-भंगिमाओं, लय, ताल और नृत्य की बारीकियों को मंच पर बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया। दोनों कलाकारों के बेहतरीन तालमेल, सशक्त अभिव्यक्ति और प्रभावशाली मंच संचालन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय कला की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम को संगीत की मधुर संगत ने और भी यादगार बना दिया। प्रसिद्ध गायक जयवर्धन दधीच ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांधा, जबकि सिद्धांत पुरोहित ने पदंत प्रस्तुत किया। तबले पर यश गंगानी और सारंगी पर आमिर खान की शानदार संगत ने कथक प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की खुले दिल से सराहना की। ‘धारा’ की यह प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं रही, बल्कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनी। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय कला और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
दिल्ली के सांस्कृतिक परिदृश्य में ‘धारा’ की यह शाम लंबे समय तक एक यादगार और प्रेरणादायक प्रस्तुति के रूप में याद की जाएगी।

About The Author

You may have missed