Tahelka news

www.tahelkanews.com

सियासत तेज.. बीटेक प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Spread the love

रुड़की, 27 जुलाई। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU), देहरादून में बीटेक थर्ड ईयर की सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी रुड़की के माध्यम से सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामले में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षाएं रद्द कर आरोपी को सात वर्षों तक परीक्षा संबंधी कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकरण को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और छात्र संगठन एनएसयूआई सहित विभिन्न संगठनों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा उच्च शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए उनकी स्थिति एवं इस्तीफे की मांग पर विचार करने का अनुरोध किया गया है, ताकि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और छात्रों का विश्वास बहाल हो सके।

ज्ञापन देने वालों मे 

प्रदेश प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य आशीष सैनी, सेवादल महानगर अध्यक्ष डॉ रणवीर नागर, सुधीर शांडिल्य सेवादल रुड़की ग्रामीण अध्यक्ष सुशील कश्यप, नवीन जैन, ईसा त्यागी, विपिन कुमार ओबीसी ग्रामीण अध्यक्ष सुहेल एड., मो. मुबश्शीर एड आदि उपस्थित रहे।

About The Author