Tahelka news

www.tahelkanews.com

जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित मारपीट के विरोध में भाकियू (भूमि पुत्र) ने झबरेड़ा थाने में सौंपा ज्ञापन

Spread the love

लियाकत

झबरेड़ा/हरिद्वार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट, दुर्व्यवहार एवं उनकी आवाज़ दबाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) ने शुक्रवार को उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विकास पंवार के नेतृत्व में थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है और छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विकास पंवार ने कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान हरिद्वार जिला अध्यक्ष चौधरी संदीप पंवार, हरिद्वार जिला प्रवक्ता संदीप गुर्जर, रुड़की नगर अध्यक्ष सचिन कश्यप, भगवानपुर ब्लॉक सचिव नीरज कुमार, महानगर अध्यक्ष हिमांशु कुमार, लक्सर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author