रुड़की,,हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान (घोड़ेवाला) निवासी ,,सुलेमान ने उपजिलाधिकारी रुड़की को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 1605 एवं 1614 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है, जिस पर निजी कब्जा एवं निर्माण किए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य रुकवाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इसी विवाद को लेकर बहादराबाद थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता सुलेमान ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई को कुछ लोगों ने उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पहले भी दबाव बनाने और भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया था।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना संबंधित जांच अधिकारी को सौंपी गई है। वहीं, राजस्व विभाग को दी गई शिकायत पर भी प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन और पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में इस विवाद को लेकर लोगों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं