लियाकत कुरैशी
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री अरविंद प्रधान ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अरविंद प्रधान को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने कहा कि “पार्टी नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। आने वाला विधानसभा चुनाव 2027 कांग्रेस बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी। आज प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से परेशान और निराश हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद देगी।”
अरविंद प्रधान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज की जाएंगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत स्थिति में पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव केवल एक राजनीतिक चुनाव नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य और प्रदेश की जनता के हितों से जुड़ा चुनाव होगा। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और प्रदेश में परिवर्तन के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

More Stories
अरविंद प्रधान बने उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री, बोले—पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा संगठन का दायित्व,, बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा 2027 विस का चुनाव,, महामंत्री
ऑपरेशन प्रहार:आखिर झबरेड़ा पुलिस के जाल में फंस ही गए सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले दो आरोपि
जीआरपी रुड़की की सतर्कता से तीन नाबालिग सुरक्षित परिजनों से मिले, समय रहते टली अनहोनी