देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए अरविंद प्रधान को पार्टी का महामंत्री नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अरविंद प्रधान ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
महामंत्री अरविंद प्रधान ने कहा, “पार्टी ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां अभी से जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अरविंद प्रधान ने कहा, “2027 का चुनाव कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को उठाया जाएगा तथा संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा।”
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद प्रधान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी भूमिका संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

More Stories
“जनता बदलाव का मन बना चुकी है, 2027 में कांग्रेस की बनेगी सरकार,, अरविंद प्रधान
ऑपरेशन प्रहार:आखिर झबरेड़ा पुलिस के जाल में फंस ही गए सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले दो आरोपि
जीआरपी रुड़की की सतर्कता से तीन नाबालिग सुरक्षित परिजनों से मिले, समय रहते टली अनहोनी