Tahelka news

www.tahelkanews.com

दिल्ली में उत्तराखंड ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक, राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का दिया संदेश. उत्तराखंड में ओबीसी समाज के हक और अधिकार की आवाज को हर स्तर पर करेंगे मजबूत— डॉ. गौरव चौधरी

Spread the love

नई दिल्ली। इंदिरा भवन, दिल्ली में उत्तराखंड ओबीसी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष (ओबीसी) श्री अनिल जयहिंद के साथ उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने सहभागिता करते हुए ओबीसी समाज के अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों को उनका उचित अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की भागीदारी केवल राजनीति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि शिक्षा, रोजगार, प्रशासन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी उनकी प्रभावी हिस्सेदारी सुनिश्चित होना आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक न्याय के मुद्दे को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

Screenshot

वहीं उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में ओबीसी समाज लंबे समय से अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ओबीसी समाज की समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा और उनके अधिकारों, सम्मान तथा राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिए मजबूती से आवाज बुलंद की जाएगी।
डॉ. चौधरी ने कहा कि इंदिरा भवन में हुई यह बैठक उत्तराखंड के ओबीसी समाज को संगठित करने और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन गांव से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ओबीसी समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
बैठक में उत्तराखंड के ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About The Author

You may have missed