Tahelka news

www.tahelkanews.com

भारी भीड़ में हुआ विधायक उमेश कुमार का स्वागत,, 2027 विधान सभा चुनाव को लेकर ,, लंढौरा की सियासत में गर्माहट .

Spread the love

रुड़की की खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लंढौरा में विधायक उमेश कुमार के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उमेश कुमार ने एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए लंढौरा की जनता का इस प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में मौजूद  स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्ष 2027 में उमेश कुमार को दोबारा विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि, यह स्थानीय लोगों की राय है और आगामी चुनाव को लेकर अंतिम फैसला मतदाता करेंगे।

वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक चैंपियन के कार्यकाल को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका दावा है कि उनके कार्यकाल में कस्बे में अपेक्षा के मुताबिक विकास कार्य नहीं हो सके।

दूसरी ओर, स्थानीय समर्थकों का कहना है कि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यकाल में लंढौरा को कई विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिनका असर आने वाले समय में कस्बे के विकास पर दिखाई दे सकता है।

हजारों की भीड़, उमेश कुमार के स्वागत और 2027 को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच लंढौरा की सियासत एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है।

सरहद गुर्जर ने बताया- गुर्जर समाज का विधायक उमेश कुमार को पूरा समर्थन। बोले, “उमेश कुमार गरीबों के मसीहा हैं, इस बार 70 हजार वोटों से जीत दर्ज करेंगे।”

About The Author

You may have missed