Tahelka news

www.tahelkanews.com

पत्रकार दुष्यंत शर्मा के नवनिर्मित , ब्राह्मणी सदन’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Spread the love

झबरेड़ा। पत्रकार दुष्यंत शर्मा के नवनिर्मित आवास  ब्राह्मणी सदन’ का शुभ मुहूर्त के अवसर पर विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री एवं झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी ने फीता काटकर सदन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पत्रकार दुष्यंत शर्मा एवं उनके परिजनों ने डॉ. गौरव चौधरी का तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दुष्यंत शर्मा और उनके परिवार को नए आवास के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया घर केवल ईंट-पत्थरों से बनी इमारत नहीं, बल्कि परिवार के सपनों, संस्कारों और भावनाओं का प्रतीक होता है। उन्होंने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पत्रकार दुष्यंत शर्मा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ” ब्राह्मणी सदन का शुभारंभ हमारे परिवार के लिए बेहद खुशी और सौभाग्य का अवसर है। आज हमारे आमंत्रण पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी सहित क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने पहुंचकर हमें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हमारा प्रयास रहेगा कि यह सदन हमेशा प्रेम, भाईचारे, संस्कारों और अतिथि सत्कार का केंद्र बना रहे। बड़ों का आशीर्वाद और शुभचिंतकों का स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”

इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र चौधरी, ओमवीर चौधरी, रोहित सिरसका, पश्चिम प्रदेश ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष संदीप कपिल एवं धर्मेश कपिल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पत्रकार दुष्यंत शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन और शुभकामनाओं ने इस शुभ अवसर को और भी यादगार बना दिया।

About The Author