लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-।मेयर गौरव गोयल ने सलेमपुर में बनने वाली सीसी रोड का फीता काटकर शिलान्यास किया। लगभग सौ मीटर लंबी सीसी रोड के शिलान्यास अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पक्की सड़कें,पानी की निकासी,पक्की नालियों का निर्माण तथा अन्य विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के आधार पर संपन्न कराए जाएंगे तथा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि जो वादे चुनाव में उन्होंने जनता से किए थे उस पर गंभीरता पूर्वक कार्य किया जाएगा तथा जनहित के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे।इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मेयर गौरव गोयल का क्षेत्र वासियों की ओर से फूल माला पहनाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर पार्षद धीरज कुमार उर्फ डिंपल सैनी,संजय कश्यप,प्रधान कुंवर पाल सिंह,वेद प्रकाश,सतीश सैनी,नितिन सैनी,डायरेक्टर भोजराज सिंह,केशव सिंह, लाखन सिंह,प्रवीण सिंह, मनोज कश्यप,अनुराग कौशिक,अनुज सिंह तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल